Budget 2024 in Hindi: क्या सस्ता और क्या महंगा, जानिए आम लोगों को किस चीज में मिली राहत?

Budget 2024 Kya Sasta Kya Mehnga List in Hindi: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 बजे से लोकसभा में बजट भाषण शुरू किया। ऐसे में जानिए इस बार के बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए अपना सातवां बजट पेश किया। आज पेश होने वाले बजट 2024 में आम जनता को कई चीजों पर राहत मिली है। जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

budget 2024 in hindi

बजट 2024-25 में कई बड़े ऐलान

बजट 2024-25 में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारी की की तीन दवाएं सस्ती होंगी। इसी के साथ मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर बीसीडी 15 फीसदी घटाई गई है।

सोना-चांदी होगा सस्ता

वहीं मोदी सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6 फीसदी कर दिया है। पहले कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत था। साथ ही प्लेटिनम पर 6.5% किया जाएगा। जिसके बाद सोना-चांदी और प्लेटिनम की कीमतें कम हो जाएंगी।

इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। बिजली के तार, एक्सरे मशीन भी सस्ती होंगी।25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क खत्म किया गया है। हालांकि अब वीपीसी फ्लैक्स बैनर आयात करना महंगा होगा। इसी के साथ टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं। इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है।

प्वाइंट्स में जानिए क्या हुआ सस्ता?

  • सोना-चांदी सस्ता
  • इंपोर्टेड ज्वैलरी
  • प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी
  • कैंसर की दवाएं
  • मोबाइल-चार्जर
  • मछली का भोजन
  • चमड़े से बनी वस्तुएं

बजट 2024-25 के बड़े ऐलान

  • मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई।
  • उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण।
  • रोजगार और स्किल के लिए 3 योजनाएं।
  • पहली बार नौकरी वालों को अतिरिक्त PF
  • एक लाख की सैलरी पर 3000 रुपए सरकार पीएफ में देगी।
  • बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ का पैकेज।
  • 5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+