Nirmala Sitharaman के पति कौन हैं? क्या करते हैं कहां हुई थी पहली मुलाकात
Nirmala Sitharaman Family Details: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट आज यानी मंगलवार 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं। यह बजट विकसित भविष्य की नींव रखने वाला हो सकता है और इस आम बजट से युवाओं, किसानों और मिडिल क्लास लोगों को कफी उम्मीदें हैं।
बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। लेकिन, क्या आप निर्मला सीतारमण और उनके परिवार के बारे में जानते है। क्यों आपको पता है कि उनके पति किस राजनीतिक पार्टी का हिस्सा रहे हैं। नहीं तो आज हम आपको निर्मला सीतारमण के पूरे परिवार के बारे में यहां बताने जा रहे है। आइए जानते हैं देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के परिवार से जुड़ी कुछ खास बातें...

पढ़ाई में बचपन से ही होशियार थीं सीतारमण
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 तमिलनाडु के मदुरै के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सीतारमण के माता-पिता का नाम सावित्री देवी और नारायण सीतारमण है। वो पढ़ाई में बचपन से ही होशियार थीं। उन्होंने बीए की डिग्री तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से हासिल की। फिर, 1980 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर किया, बाद में एमफिल की डिग्री ली।
पति परकला प्रभाकर से JNU में हुई थी मुलाकात
निर्मला सीतारमण और परकला प्रभाकर की शादी साल 1986 में हुई थी। लेकिन, दोनों की पहली मुलाकात पढ़ाई के दौरान जेएनयू में हुई थी। सीतारमण, राजनीति में आने से पहले यूनाइटेड किंगडम में अपने पति परकला प्रभाकर के साथ ही रहती थीं। वहां वो कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करती थीं। निर्मला सीतारमण और परकाला की एक बेटी भी है, जिसका नाम वांगमयी प्रभाकर है।
अर्थशास्त्र में काफी मशहूर है परकला प्रभाकर
निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर की पहचान एक प्रखर वक्ता और बुद्धिजीवी की है। इतना ही नहीं, प्रभाकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधि ली है। साथ ही, वो एक प्रशिक्षित अर्थशास्त्री, जाने-माने राजनीतिज्ञ, आर्थिक और सामाजिक मामलों के प्रसिद्ध जानकार हैं।
कांग्रेसी है सीतारमण की ससुराल
खबर के मुताबिक, निर्मला सीतारमण की ससुराल कांग्रेसी है और वो खुद बीजेपी नेता है। सीतारमण की सास आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विधायक थीं। वहीं, उनके ससुर परकला शेषावतारम 1970 के दशक में आंध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। वहीं, सीतारमण के पति परकला प्रभाकर ने 2008 में राजनीतिक पार्टी ज्वाइन की थी। यह राजनीतिक पार्टी किसी और की नहीं, बल्कि फिल्म स्टार चिरंजीवी की थी।












Click it and Unblock the Notifications