Budget 2024: 'लखपति दीदी' को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया लक्ष्य
Lakhpati Didi Scheme: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। अभी तक बजट में काफी सारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई है। इस बीच वित्त मंत्री ने लखपति दीदी योजना को लेकर बेहद अहम जानकारी देते हुए बताया कि इसका लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने बजट में अपने भाषण के दौरान लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना से 1 करोड़ महिलाओं की जिंदगी बदली है। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता आई है।

लखपति दीदी योजना में अभी तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। अब सरकार ने फैसला किया है कि लखपति योजना का बजट 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया जाएगा।
क्या है लखपति दीदी योजना?
बताते चलें कि लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को समाज, राज्य और देश में समृद्ध बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता देना है। इस योजना से महिलाएं अपना काम करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी।
लखपति दीदी योजना के तहत एक बहुत बड़ा ऐलान किया गया है, जिसमें इसके लिए लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। इससे महिलाएं खुद का कोई उद्योग धंधा करके अपनी आजीविका खुद कमा सकती हैं।
सरकार का दावा है कि अब तक 1 करोड़ महिलाओं की जिंदगी इस योजना से बदली है।












Click it and Unblock the Notifications