Budget 2024 in Hindi: आम बजट में ई-कॉमर्स पर घटाया TDS, जानिए कितने फीसदी किया गया

Income Tax Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी मंगलवार 23 जुलाई को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। बजट में टैक्सपेयर्स सहित, युवाओं और किसानों को बड़ी राहत दी गई है।

आम बजट में ई-कॉमर्स ऑपरेटर्स को टीडीएस (TDS) में भारी छूट दी गई है, जिसका टैक्सपेयर्स ने स्वागत किया है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डायरेक्ट टैक्स को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा, 'ई-कॉमर्स पर TDS घटाकर 1 फीसदी से 0.1 फीसदी किया गया।'

nirmala sitharaman

इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बोलते हुए कहा कि अगले 6 महीनों में सीमा शुल्क संरचना की व्यापक समीक्षा की जाएगी। ई-कॉमर्स पर टीडीएस दर को घटाकर 0.1% किया जाएगा। मैं प्रस्ताव करती हूं कि कर दाखिल करने की तारीख तक टीडीएस में देरी को अपराध की श्रेणी से बाहर करें।

इतना ही नहीं, वित्त मंत्री ने फैमिली पेंशन पर डिडक्शन की लिमिट 25 हजार कर दी है। पहले यह 15 हजार थी। इससे करीब 4 करोड़ सैलरीड क्लास और पेंशनर्स को फायदा होगा। साथ ही, सीतारमण ने एंजल टैक्स समाप्त करने का प्रस्ताव भी दिया। इससे देश के स्टार्टअ को फायदा मिलेगा और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+