Budget 2024: किसानों के लिए बजट में मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, PM-Kisan को लेकर हो सकता है ये ऐलान
Budget 2024 PM-Kisan Samman Nidhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने वाली हैं। यह उनका सातवां बजट होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को राहत देने के अलावा विकास को बढ़ावा देने की उम्मीद है।
मिडिल क्लास के लिए इनकम टैक्स से लेकर क्षेत्र-विशिष्ट जरूरतों तक की मांगें सरकार के पास आ रही हैं। इस बजट में किसानों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है। केंद्र सरकार आगामी बजट में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पेश करेंगी बजट, जानें कब से कब तक चलेगा बजट सत्र?
किसानों के लिए बजट में मोदी सरकार की क्या तैयारी है?
बिजनेस टुडे टीवी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आगामी बजट में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए बजटीय आवंटन को 30 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 80,000 करोड़ रुपये कर सकती है। सरकार ने अंतरिम बजट में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था, जिसमें प्रति किसान प्रति वर्ष 6,000 रुपये का भत्ता शामिल था।
जून के आखिरी हफ्ते में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठकों के दौरान कृषि प्रतिनिधियों द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की गई मांगों के बाद यह राशि बढ़कर 8,000 रुपये प्रति किसान हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में टैक्स को लेकर ये 3 ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
किसान यूनियन के बद्री नारायण चौधरी ने कहा है कि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पीएम किसान के तहत आवंटन को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने की बात कही है। वर्तमान में वर्ष के दौरान तीन किस्तों में किसानों को ये रकम
भारतीय किसान संघ के बद्री नारायण चौधरी ने कहा, "हमने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पीएम किसान के तहत आवंटन को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का अनुरोध किया है, जो वर्तमान में वर्ष के दौरान तीन किस्तों में किसानों को हस्तांतरित किया जाता है।"
अगर 6,000 की जगह सालान 8, 000 दिए जाते हैं तो तीनों किस्तों में ये किसानों के पास 2,000 की जगह 2600 रुपये पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट से क्या चाहती है आम जनता? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ये हैं 5 बड़ी उम्मीदें
युवाओं, महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों पर बजट में किया जाएगा फोकस
सूत्रों ने कहा कि पूर्ण बजट में युवाओं, महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रहेगा। 11 जुलाई को को पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट पर चर्चा के लिए देश के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों से भी मुलाकात की थी, जिसमें रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया गया।
यह मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट होगा, जिसमें अन्य बातों के अलावा, 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा तैयार करने की उम्मीद है। 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है इससे पहले फरवरी में सीतारमण ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।
ये भी पढ़ें- Union Budget 2024: 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए इस साल क्यों आएगा दूसरा बजट?












Click it and Unblock the Notifications