'बहुत हिम्मत के साथ पढ़ा बजट', जानिए निर्मला सीतारमण के लिए किसने कही ये बात?
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी मंगलवार 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। अब इस बजट पर राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कोई इस बजट को खास तो कोई निराशाजनक बता रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाजा पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने वित्त मंत्री की तारीफ की है।
चंद्रशेखर आजाद ने बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'निर्मला सीतारमण ने काफी हिम्मत के साथ आज बजट पढ़ा। हम इसके लिए उन्हें बधाई दे सकते हैं, लेकिन बजट में कुछ भी खास नहीं है।' चंद्रशेखर ने कहा कि देखिए, जितनी देर उन्होंन बजट पढ़ा है, बड़ी हिम्मत से उन्होंने पढ़ा है। लेकिन, बजट में कुछ है नहीं।

उन्होंने कहा कि बजट झुनझुना है और मुझे लगता है कि शायद ही इससे पहले ऐसा कोई बजट आया हो। चंद्रशेखर ने आगे कहा कि बजट में युवाओं के लिए इंटर्नशिप की बात है, लेकिन रोजगार नहीं होगा। कामकाजी महिलाओं से ज्यादा घरेलू महिलाएं ज्यादा हैं। महंगाई पर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उनकी रसोई कैसे चलेगी।
आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने इस बजट में मोटे तौर पर 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है और 2 की ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे करीब 7 प्रोडक्ट सस्ते और 2 प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं। सस्ते होने वाले प्रोडक्ट में मोबाइल फोन और सोना-चांदी है। वहीं प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।
हालांकि, ये प्रोडक्ट कितने सस्ते होंगे या महंगे ये तय नहीं है। वहीं, युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए आम बजट में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक करोड़ युवाओं के लिए देश की 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप की योजना का ऐलान किया। अगले पांच वर्षों में देश की 500 टॉप कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications