Budget 2022: वित्तमंत्री सीतारमण का ऐलान, 60 लाख नौकरियां सरकार का अगला लक्ष्य
Budget 2022: वित्तमंत्री का 60 लाख नौकरियों का ऐलान
नई दिल्ली, 1 फरवरी: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार बड़े पैमाने पर नौकरियों के लिए काम कर रही है। मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य 60 लाख नौकरियां पैदा करना है। पीएम गति शक्ति अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी और युवाओं के लिए अधिक नौकरियों और अवसरों को जन्म देगी।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत युवाओं को 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। प्रोड्क्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम से 60 लाख नई नौकरियों के मौके बनाए जाएंगे। अगले पांच साल में इससे 60 लाख रोजगार के मौके बनेंगे। सरकार इनके अलावा 30 लाख अन्य नौकरियों के अवसर भी तैयार करेगी। साथ ही, स्टार्टअप को भी प्रमोट किया जाएगा।
बजट अगले 25 साल के लिए एक आधार
Recommended Video
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट को लेकर कहा, इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। साल 2022-2023 के बजट प्रावधानों के लिए उन्होंने डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा है। पीएम ईविद्या के तहत वित्त मंत्री ने वन क्लास, वन टीवी चैनल कार्यक्रम को मौजूदा 12 से 200 टीवी चैनलों तक विस्तार का प्रस्ताव रखा है। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से शिक्षा व्यवस्था को हुए नुकसान को देखते हुए इस तरह का कदम उठाने की घोषणा की है, ताकि डिजिटल शिक्षा का विस्तार हो सके। साथ ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि नागरिकों की सुविधा के लिए ई-पासपोर्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ई-पासपोर्ट वित्तीय वर्ष 2022-23 में जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications