Budget 2022: मिडिल क्लास को राहत नहीं, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, 1 फरवरी: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार इस साल इनकम टैक्स स्लैब में चेंज नहीं कर रही है। मिडिल क्लास को बजट में राहत की उम्मीद थी लेकिन इस वर्ग को कोई राहत नहीं मिली है।

Recommended Video

    Union Budget 2022: Income Tax Slab में कोई बदलाव नहीं | Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी
     Sitharaman

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी। इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई फेरबदल नहीं होगा, ये पहले की ही तरह चलता रहेगा। संसद में 90 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेंशन पर लगने वाले टैक्स में कर्मचारियों को छूट का ऐलान किया। वहीं क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा।

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर को थोड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि आयकर रिटर्न में गलती सुधारने के लिए दो साल तक का वक्त मिलेगा। अब मूल रिटर्न फाइल करने के दो वर्ष बाद तक अपडेटेड रिटर्न फाइल किए जा सकेंगे। सीतारमण ने कहा कि 2014 के बाद से सरकार का जोर नागरिकों विशेषकर गरीबों को सशक्त करने पर है। कॉरपोरेट टैक्स को 18 प्रतिशत से घटकर 15 फीसदी करने के प्रस्ताव का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कॉपोरेटिव सरचार्ज 12 फीसदी से घटाकर 7 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10 से बढ़ाकर 14 फीसदी की जाएगी।

    सीतारमण ने कहा, यह बजट अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट है। 60 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। अगले तीन साल में 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित होंगे। साथ ही ई-चिप लगे पासपोर्ट इसी साल आएंगे। पोस्ट ऑफिसों यानी डाकघरों को कोरबैंकिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। 5जी सेवा इसी साल आएगी और गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+