बजट 2022: वित्त मंत्री ने 'पीएम गतिशक्ति प्लान' का किया ऐलान, देश के समग्र विकास के लिए इन 4 चीजों पर फोकस

बजट 2022: वित्त मंत्री ने 'पीएम गतिशक्ति प्लान' का किया ऐलान, देश के समग्र विकास के लिए इन 4 चीजों पर फोकस

नई दिल्ली, 01 फरवरी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट 2022-23 पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'पीएम गतिशक्ति प्लान' का ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ये केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। निर्मला सीतारमण ने 'पीएम गतिशक्ति प्लान' का ऐलान करते हुए कहा है कि ये प्लान देश के समग्र विकास के लिए जरूरी है। बता दें 'पीएम गतिशक्ति प्लान' योजना रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जिसके तहत लगभग 100 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसकी जानकारी दी थी।

'पीएम गतिशक्ति प्लान' को लेकर बजट में क्या-क्या बोलीं निर्मला सीतारमण

'पीएम गतिशक्ति प्लान' को लेकर बजट में क्या-क्या बोलीं निर्मला सीतारमण

1. 'पीएम गतिशक्ति प्लान' के बारे में बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। इसके अलावा अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

2. निर्मला सीतारमण ने कहा, ''एक्सप्रेसवे के लिए पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान 2022-23 में तैयार किया जाएगा, ताकि लोगों और सामानों की तेजी से आवाजाही हो सके।

3. निर्मला सीतारमण ने कहा, ''2022-23 में एनएच नेटवर्क का 25,000 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा। सार्वजनिक संसाधनों के पूरक के लिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।''

Recommended Video

    Union Budget 2022: क्या है PM Gati Shakti Plan और इसके 7 इंजन | Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी
    पीएम गतिशक्ति प्लान में इन 4 बड़ी चीजों पर है फोकस

    पीएम गतिशक्ति प्लान में इन 4 बड़ी चीजों पर है फोकस

    सीतारमण ने कहा, समानांतर ट्रैक पर आगे बढ़ते हुए हम निम्नलिखित चार प्राथमिकताएं रखते हैं। पीएम गति शक्ति, समग्र विकास (समावेशी विकास), उत्पादकता को बढ़ावा और नए अवसर, ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक बदलाव, पर्यावरण पर काम और निवेश पर जोर देना।

    पीएम गतिशक्ति के ये हैं 7 इंजन

    पीएम गतिशक्ति के ये हैं 7 इंजन

    -सड़क
    -रेलवे
    -एयरपोर्ट्स
    -पोर्ट्स
    -पब्लिक ट्रांसपोर्ट
    -जलमार्ग
    - लॉजिस्टिक इन्फ्रा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+