राहुल गांधी ने बजट को बताया क्रोनी सेंट्रिक, बोले- एमएसएमई सेक्टर के साथ हुआ धोखा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार के इस साल पेश किए गए बजट (Budget 2021) को क्रोनी केंद्रित और छोटे उद्योगों को धोखा देने वाला कहा है। गुरुवार को राहुल ने अपने ट्वीट में कहा, मोदी सरकार के क्रोनी केंद्रित बजट का मतलब है- मुश्किल दौर से गुजर रहे एमएसएमई के लिए ना तो कम ब्याज पर कोई कर्ज की व्यवस्था और ना ही जीएसटी में कोई राहत। ये भारत में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई सेक्टर) के साथ विश्वासघात है।

budget 2021 congress MP rahul gandhi says narendra Modi crony centric budget MSME sector betrayed

Recommended Video

    Budget 2021: Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- MSME के साथ हुआ घोखा | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने बजट को लेकर निराशा जताई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के आम बजट पर कहा कि सरकार ने ये बजट महज एक फीसदी आबादी के लिए बनाया है। इस बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है। राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2021 पर निराशा जताते हुए कहा कि हमारी मांग गरीबों के हाथों में नगदी पहुंचाने की रही है लेकिन नगदी देना तो दूर की बात है। उनसे उनकी पूंजी लेकर नरेंद्र मोदी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के हाथ में देश की संपत्ति सौंपने की योजना बना रही है।

    राहुल गांधी ने बजट में रक्षा पर खर्च को लेकर कहा है कि मोदी सरकार का चीन को लेकर सरकार का रुख साफ नहीं है। चीन भारत की जमीन पर कब्जा कर रहा है तो सरकार का रुख साफ होना चाहिए। सरकार चीन को क्या संदेश दे रही है कि हम क्या देते हो कि हम बजट नहीं बढ़ाएंगे। हम अपनी सेना को नहीं सपोर्ट करेंगे क्या? सर्दी में सेना सरहद पर खड़ी है और आप उनको पैसा नहीं दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+