Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2019: मोदी सरकार के आखिरी बजट पर किसने क्या कहा, जानिए

नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से आज कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। बजट में कई बड़ी घोषणाए की गई। जिसमें से सबसे अहम है इनकम टैक्स के मौजूदा 2.5 लाख के स्लैब को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। मतलब अब 5 लाख के इनकम वाले टैक्स के दायरे से बाहर रहेंगे। इसके अलावा अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट में और देश के गरीब, किसानों अन्य वर्गों के लिए कई बड़े ऐलान किये हैं।

बजट 2019 पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रतिक्रिया

मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए इस आखिरी बजट पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों किसानों मध्यम वर्ग, गरीब और महिलाओं का उल्लेख किया गया है। यह बजट एक न्यू इंडिया के सपने को हासिल करने में मदद करेगा। बता दें कि इस बजट 2019 में मोदी सरकार ने ग्रामीण रोजगार पर भी ध्यान देते हुए मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया है।

मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी सरकार के इस आखिरी बजट की आलोचना की है। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि बजट में हमने एक अच्छी चीज देखी है जो मध्यव वर्ग के लिए कर में छूट है। किसानों के लिए हर साल 6 हजार, या फिर हर महीने 500 रुपए दिए जाने के ऐलान पर थरूर ने कहा कि इससे क्या वह सम्मान से जी पाएंगे। बता दें कि मोदी सरकार ने इस बार के बजट में देश के उन किसानों जिनके पास 2 हेक्टेयर लगभग 5 एकड़ तक जमीन है उनको खाते में हर साल 6 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

मार्च से पहले किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपए

वहीं केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 2018-19 वित्तीय वर्ष में, मार्च से पहले महीनों के लिए, 2000 रुपये किसानों के खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे और और वित्तीय वर्ष 2019-20 में किसानों को 6000 रुपये मिलेंगे। बता दें कि मोदी सरकार ने अपने आखिरी बजट में 2 हेक्टेयर लगभग 5 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को हर साल 6 हजार मतलब हर महीने 500 रुपए देने का ऐलान किया है।

बजट भाषण में क्या बोले अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल

बजट भाषण में क्या बोले अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में कहा, हमने महंगाई की कमर तोड़ दी और देश के आत्मविश्वास को बढ़ाया। देश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ, रिफॉर्म के बाद सबसे ज्यादा जीडीपी ग्रोथ प्राप्त की। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक मजबूत सरकार मिली, 5 साल में दुनियाभर में भारत की धूम मची है। गोयल ने अपने बजट भाषण में कहा, हमने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को हमने 19 हजार करोड़ रुपए दिए तो वहीं हमने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना देश में लागू की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+