बजट को 'सर्जिकल स्ट्राइक' कहने पर भड़के AAP नेता संजय सिंह, दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बजट 2019 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आप किसानों को 17 रुपये प्रतिदिन दे रहे हैं और इसे सर्जिकल स्ट्राइक कह रहे हैं। क्या यह पाकिस्तान हैं? याद रखें यह भारत है, पाकिस्तान नहीं। कम से कम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। संजय सिंह ने मोदी सरकार के आखिरी बजट को लेकर कई और मुद्दों पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि एक बोतल साफ पानी की कीमत 20 रु, महीने का खर्च 600 रुपए, मोदी जी किसान परिवार हर महीने 500 रुपए दे रहे हैं।

budget 2019: AAP MP Sanjay Singh Sanjay Singh on the use of the word Surgical Strike in budget

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि किसान का जो लागत मुल्य है अनाज पर वो भी उसको नहीं मिल रहा है। 50 पैसे किलो प्याज बेचनी पड़ रही है, सड़क पर आलू फेकना पड़ रहा है। किसान की बात आपको करने का हक ही नहीं। आपने किसानों का कर्ज माफ किया क्या? जिससे उनकी कमर टूटी हुई है। आपने बड़े-बड़े पूंजीपतियों के हजारों-लाखों करोड़ के लोन को माफ कर दिया, 8 लाख 55 हजार करोड़ का कर्जा कुछ उद्योगपतियों पर है, तो चंद लोगों को आप इतनी राहत देतो हैं और जहां करोड़ों की संख्या में किसान हैं उसके लिए ऊंट के मुंह में जीरा।

संजय सिंह ने मोदी सरकार के आखिरी बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि नीरव मोदी 21 हजार करोड़ रुपए भारत से लूट के भाग जाएगा। मेहुल चौकसी, विजय माल्य, ललित मोदी देश से रूठेंगे और भाग जाएंगे। लेकिन जो किसान रात दिन मेहनत कर रहा है उसको आप हर दिन केवल 17 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हमने बहुत बड़ा फैसला आपके हक कर दिया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि इसके बाद आप कह रहे हो कि ये सर्जिकल स्ट्राइक हैं। अरे ये पाकिस्तान हैं क्या, ये भारत है। कम से कम ऐसे शब्द तो इस्तेमाल ना करो।

यह भी पढ़ें- Budget 2019: 10.5 लाख की सालाना इनकम भी होगी टैक्स फ्री, ये है पूरा कैलकुलेशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+