बुद्ध की धरती गया में बौद्धभिक्षु ने किया 15 बच्चों का यौन शोषण
पटना। बिहार के गया में एक बौद्धभिक्षु को यौन शोषण के मामले में हिरासत में लिया गया है। बौद्धभिक्षु को गया के पास स्थित बोधगया कस्बे से हिरासत में लिया गया है। बौद्धभिक्षु पर 15 लड़कों के यौन शोषण का आरोप है। पीड़ित बच्चे असम के करबिलियांग जिले के दो गांवों के रहने वाले हैं।

बोधगया के मस्तीपुर गांव में प्रसन्ना ज्योति बुद्धिस्ट स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में पिछले एक साल से पीड़ित बच्चों को बौद्ध धर्म का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। सभी लड़के छह से 12 साल की उम्र के हैं। बच्चों के परिजनों ने पुलिस में यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ये मामला सामने आया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी बौद्ध भिक्षु संघप्रिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि बच्चों के बयान और बौद्धभिक्षु से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बाद बच्चों की मेडिकल जांच को लेकर निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications