Buddha Purnima 2024: 'बुद्धं शरणं...' महात्मा बुद्ध के ये विचार संवार देंगे जीवन, PM मोदी ने भी कही ये बात

Happy Buddha Purnima 2024 Wishes: वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है, माना जाता है कि आज के दिन ही भगवान बुद्ध ने सिद्धार्थ के रूप में राजघराने में जन्म लिया था लेकिन आगे चलकर इन्होंने सांसरिक जीवन को त्याग दिया।

35 वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई की, इन्होंने ही बौद्ध धर्म की स्थापना की थी और फिर गौतम बुद्ध कहलाए, इनके बताए गए मार्ग पर चलने वाला हर इंसान जीवन भर सुखी रहता है, वो सुख, दुख, प्रेम, मोह और चिंता से हमेशा ऊपर रहता है।

Buddha Purnima 2024

आज 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगर आप भी करीबियों के साथ उनके विचारों क साक्षा कर सकते हैं और उन्हें बधाई संदेश भेज सकते हैं।

यहां हम लाए हैं आपके लिए कुछ दिल छू लेने वाले संदेश (Buddha Purnima Wishes)

  • बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि, बुद्धं शरणं गच्छामि, बुद्ध पूर्णिमा की बधाई।
  • सही विचारों, शब्दों और कर्मों के उनके उपदेश हमें शांति और खुशी की दुनिया बनाने में मदद करें। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • बुद्ध के विचार आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएंगे, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • भगवान बुद्ध आपको प्रेम, शांति और सच्चाई का मार्ग बताएं। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • जो सत्य के साथ चलता है,वो हमेशा खुश रहता है, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • जीवन पानी है, जो बहता रहता है, इसे बांधने की कोशिश कीजिए, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • आपके जीवन के सारे कष्ट मिट जाए, आपको जहांभर की सारी खुशिय़ां नसीब हो, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • जीवन में आगे बढ़ना है तो बुद्ध के विचारों को अपनाएं, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
Buddha Purnima 2024 Wishes

महात्मा बुद्ध के विचार (Buddha Purnima Quotes)

  • अतीत में मत रहो, भविष्य के सपने मत देखो, वर्तमान में जीना सिखिए, हमेशा खुश रहिए।
  • हम आज क्या करते हैं यह सबसे ज्यादा मायने रखता है इसलिए वर्तमान को अच्छा कीजिए।
  • जिस जीवन को बेहतर बनाने के लिए लोग दिन-रात एक करते हैं, उसी जीवन को जीना भूल जाते हैं।
  • क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने के इरादे से पकड़ने के समान है, गुस्सा पतन का कारण है।

पीएम मोदी ने दी बधाई ( PM Narendra Modi)

पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं। पिछले दशक में, हमारा काम भगवान बुद्ध के आदर्शों को पूरा करने और एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह बनाने के लिए हमारी गहरी प्रतिबद्धता को उजागर करता है।'

राष्ट्रपति मुर्मू की बधाई ( President Droupadi Murmu)

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया है कि 'बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व-समुदाय में विद्यमान भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+