ट्रेन में नहीं मिला टिकट? ना हों परेशान, दिवाली-छठ के लिए BSRTC ने शुरू की 200 स्पेशल बसें, देखें किराया

Diwali and Chhath Special Buses 2026: दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों में ट्रेनों की भीड़ और टिकटों की परेशानी से बचने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके तहत 5 से 20 नवंबर 2026 तक करीब 200 बसें चलाई जाएंगी।

ये बसें बिहार के प्रमुख शहरों को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से जोड़ेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी सीटर, एसी स्लीपर, सेमी-स्लीपर और नॉन-एसी बसों का इंतजाम किया गया है। खास बात यह है कि एसी सीटर और स्लीपर बसों के टिकट पर 30 फीसदी से ज्यादा की छूट भी दी जा रही है।

Diwali and Chhath Special Buses 2026

वेबसाइट से करें टिकट बुकिंग

यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षित और किफायती सफर उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले फिर चढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें MCX और सर्राफा बाजार का ताजा भाव

इन शहरों से चलेंगी बसें

पटना से दिल्ली के लिए 13, हरियाणा के लिए 7 और झारखंड के लिए 4 बसें चलेंगी। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए 34 बसें रहेंगी। गया से दिल्ली के लिए 10, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 2-2 तथा झारखंड के लिए 6 बसें चलेंगी। पूर्णिया से दिल्ली के लिए 12 और हरियाणा के लिए 18 बसें, जबकि दरभंगा से दिल्ली के लिए 6 और हरियाणा के लिए 22 बसें संचालित होंगी।

दिल्ली जाने का किराया

शहर नॉन-एसी सीटर नॉन-एसी स्लीपर एसी सीटर एसी स्लीपर
पटना 1182 1483 1318 1935
मुजफ्फरपुर 1074 1352 1195 1767
गया 1139 1426 1272 1861
दरभंगा 1165 1461 1201 1908
पूर्णिया 1486 1842 1668 2398

सभी किराये रुपये में हैं।

दूसरे राज्यों के रूट का किराया

पटना से अंबाला का नॉन-एसी सीटर किराया 1303 रुपये और एसी स्लीपर 2134 रुपये है। गुरुग्राम के लिए ये किराये 1193 और 1948 रुपये हैं। गया से अंबाला का किराया क्रमशः 1242 और 2043 रुपये है।

झारखंड में पटना से गुमला का किराया 502 रुपये और 800 रुपये, जबकि आरा से रांची का 474 और 655 रुपये है। पश्चिम बंगाल के लिए पटना-कोलकाता का किराया 839 और 1276 रुपये तथा गया-कोलकाता का 736 और 1115 रुपये है। पटना से गाजियाबाद का किराया 1120 रुपये और एसी स्लीपर का 1854 रुपये है।

एसी स्लीपर पर 1100 रुपये तक की छूट

सुपौल-दिल्ली रूट पर 3030 रुपये के वास्तविक किराये में 1000 रुपये की छूट है। लौकहा-दिल्ली में 3077 रुपये पर 1028 रुपये, भागलपुर-अंबाला में 3603 रुपये पर 1113 रुपये, पूर्णिया-अंबाला में 3462 रुपये पर 1103 रुपये और मधुबनी-अंबाला में 3257 रुपये पर 1092 रुपये की छूट दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: त्योहारों पर आसमान छू रहा हवाई किराया, दिल्ली-कोलकाता रूट पर ₹78,000 का हुआ टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+