त्योहारों पर आसमान छू रहा हवाई किराया, दिल्ली-कोलकाता रूट पर ₹78,000 का हुआ टिकट

Diwali Chhath Airfare Surge: अक्टूबर खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और नवंबर में दिवाली के साथ छठ का त्योहार भी आने वाला है। त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोग नौकरी या काम की जगह से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेन और बस की सीटें जल्दी भर जाती हैं। अब जिन लोगों को ट्रेन या बस में टिकट नहीं मिल रहा है, वे फ्लाइट से घर जाने का विकल्प देख रहे हैं। लेकिन इस बार हवाई सफर का प्लान आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

त्योहारों से पहले कई प्रमुख रूट पर फ्लाइट टिकट के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। कुछ रूट पर किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा हो चुका है। दिल्ली-कोलकाता रूट पर तो 6 नवंबर का टिकट करीब 78,694 रुपये तक पहुंच गया है।

Diwali Chhath Airfare Surge

दिल्ली-कोलकाता का किराया 78 हजार के पार

6 नवंबर के लिए दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट का किराया 78,694 रुपये तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में इसी रूट पर टिकट करीब 10 से 11 हजार रुपये में मिल जाता है। यानी त्योहार के समय यात्रियों को काफी ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: IndiGo, Air India Group और अदाणी एयरपोर्ट्स का बड़ा ऐलान, मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

कई रूट पर 2 से 7 गुना महंगा टिकट

त्योहारों के कारण सिर्फ दिल्ली-कोलकाता रूट पर ही किराया नहीं बढ़ा है। कई बड़े शहरों के बीच हवाई टिकट के दाम दो से सात गुना तक बढ़े हैं।

रूट सामान्य किराया मौजूदा किराया
दिल्ली-हैदराबाद 8,935 रुपये 27,895 रुपये
दिल्ली-अहमदाबाद 6,121 रुपये 23,413 रुपये
मुंबई-दिल्ली 11,531 रुपये 60,577 रुपये
बेंगलुरु-दिल्ली 15,901 रुपये 40,506 रुपये
दिल्ली-कोलकाता 11,669 रुपये 78,694 रुपये

क्यों बढ़ रहे हैं फ्लाइट के दाम?

त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इससे टिकट की मांग बढ़ती है और सस्ती सीटें जल्दी बिक जाती हैं। इसके बाद उपलब्ध सीटों के महंगे किराए वाले विकल्प ही बचते हैं। इसके अलावा ईंधन की लागत और सीटों की उपलब्धता भी टिकट की कीमत पर असर डालती है। एयरलाइन टिकट का किराया मांग और सीटों की संख्या के हिसाब से लगातार बदल सकता है।

दिए गए किराए उपलब्ध जानकारी के आधार पर हैं। बुकिंग के समय वास्तविक कीमत सीट की उपलब्धता, यात्रा की तारीख और रूट के अनुसार अलग हो सकती है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: पति के पास बैठने के लिए मांगी सीट, इनकार पर 3 घंटे फूटकर रोती रही महिला, 10 घंटे की फ्लाइट में ड्रामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+