बसपा सुप्रीमो मायावती का भाजपा को समर्थन देने से इंकार

मायावती ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि चुनावी बाजार में जिस तरीके से भाजपा और कांग्रेस ने इस बात की अफवाह फैलाई है कि बसपा भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है, वह पूरी तरीके से गलत है और बेबुनियाद भी है। मायावती ने कहा है कि भाजपा दलितों का खून चूसने वाली पार्टी है और मेरा समर्थन कभी भी ऐसी पार्टी को नहीं हो सकता है। मायावती ने कहा कि मोदी किसी दलित परिवार से कोई संबंध नहीं रखते हैं ऐसे में उन्हें स्वयं को दलित कहना शोभी भी नहीं देता है। मायावती ने तीखा रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी दलितों के साथ मजाक करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
मायावती के इस ऐलान से भाजपा को तगड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा को इस बात की उम्मीद थी कि मायावती उत्तर प्रदेश में भाजपा को समर्थन दे सकती है लेकिन सभी मंसबूां पर अब पानी फिर चुका है। हालांकि ये राजनीति है और यहां किसी भी फैसले पर आखिरी मुहर लगाई जा नहीं सकती। इसलिए भाजपा को शायद अपना आखिरी दांव खेले और मोदी को मायावती से बातचीत करने लिए अपना प्रस्ताव आगे लाए। बसपा पार्टी यूपी में सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। ऐसे में अगर मायावती साथ दे देती तो भाजपा के लिए दिल्ली में सरकार बनाना काफी आसान हो जाता।












Click it and Unblock the Notifications