'भारत डोजो यात्रा' क्या गरीबों का उपहास नहीं', बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल

Mayawati on 'Bharat Dojo Yatra': बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार (30 अगस्त) को कांग्रेस की प्रस्तावित "भारत डोजो यात्रा" पर निशाना साधते हुए इसे गरीबी से जूझ रहे लोगों का "मजाक" बताया और कहा कि खेलों का राजनीतिकरण हानिकारक है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे जिउ-जित्सु (जो कि मार्शल आर्ट का एक फॉर्म है) करते दिखाई दे रहे हैं। एक्स पर की गई पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, ''भारत डोजो (DOJO) यात्रा, कमिंग सून।'' डोजो का मतलब मार्शल आर्ट का ट्रेनिंग सेंटर या स्कूल, जहां सेल्फ डिफेंस सिखाए जाते हैं।

Bharat Dojo Yatra

मायावती बोलीं- कांग्रेस का जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा होगा?

मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, '' पेट भरे लोगों के लिए दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से जूझ रहे उन करोड़ों परिवारों का क्या जो पेट पालने हेतु दिन-रात कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। 'भारत डोजो यात्रा' क्या उनका उपहास नहीं?''

मायावती ने आगे लिखा, ''केन्द्र व राज्य सरकारें देश के करोड़ों गरीबों व मेहनतकश लोगों को सही व सम्मानपूर्वक रोटी-रोजी की व्यवस्था कर पाने में अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए उनसे भूखे पेट भजन कराते रहना चाहती है, किन्तु विपक्षी कांग्रेस का भी वैसा ही जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा संभव है?''

मायावती ने आखिर में लिखा, ''कांग्रेस एवं इनके इंडी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली, किन्तु अपना वक्त निकल जाने पर उनके भूख व तड़प को भुलाकर उनके प्रति यह क्रूर रवैया अपनाना क्या उचित? खेल का राजनीतिकरण हानिकारक जो अब और नहीं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+