भाजपा पर बरसीं मायावती, कहा- धन्नासेठों को खुश करने के लिए बढ़ रहे हैं तेल के दाम
लखनऊ। कांग्रेस ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद बुलाया था, तो वहीं, विपक्षों दलों ने भी कांग्रेस का साथ देते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। तेल की लगातार बढ़ती कीमतों पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस की राह पर चलने का खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा।

तेल की कीमतों पर जारी है घमासान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमला बोलते हुए कहा कि मंहगे तेल पर बीजेपी लाचार है। ये सरकार पूंजीपतियों की मदद कर रही है लेकिन तेल को सस्ता नहीं कर रही है जिसके कारण किसानों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ये नीति किसान विरोधी है। यूपीए के कार्यकाल का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने पेट्रोल की कीमतों से सरकारी नियंत्रण हटाया था और उसी राह पर अब वर्तमान बीजेपी सरकार चल रही है। बीजेपी गलत नीतियों को लेकर चल रही है।

मायावती ने बीजेपी को घेरा
मायावती ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार ने उसी गलत आर्थिक नीति को अपनाया है जिसका खामियाजा कांग्रेस को पहले भुगतना पड़ा था। बीजेपी की सरकार में डीजल से सरकारी नियंत्रण हटा है। बीजेपी अपने कार्यकाल के 5वें साल में काग्रेस की तरह नीतियों पर अमल कर रही है, बीजेपी कांग्रेस की तरह अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों मे घिरी नजर आ रही है।

बीजेपी की गलत नीतियों को ठहराया दोषी
वहीं, उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान हिंसा के पक्ष में बसपा नहीं है लेकिन पुलिस द्वारा कुछ जगहों पर बल प्रयोग की घटना की निंदा भी करती है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि केंद्र की नीतियां जन विरोधी हैं और इन्हीं कारणों से बीजेपी 2019 में सत्ता खो देगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तेल की कीमतों को नियंत्रित करने में कामयाब नहीं हो पाई है। देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि तेल पर सरकारी नियंत्रण जरूरी है ताकि लोगों को इसका लाभ मिले। अभी केवल निजी तेल कंपनियों को ही इसका लाभ मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: सवर्णों को 15 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए- राम विलास पासवान
ये भी पढ़ें: 2019 में बड़ी जीत की तैयारी में भाजपा, वडोदरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications