MP उपचुनावः बसपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने तीसरी सूची में पार्टी ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी। अब तक बसपा 27 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पहली सूची में बसपा ने 8 प्रत्याशियों की घोषणा की थी जबकि दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।

तीसरी सूची में मुरैना की दिमनी सीट से राजेन्द्र सिंह कषाना को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सुमावली सीट से राहुल डण्डौतिया को प्रत्याशी बनाया गया है। स्टोकबिलिन भंडारी (महिला) को अशोकनगर सुरक्षित सीट से तो वीरेंद्र वर्मा को मुगांवली सीट से उम्मीदवार बनाया है। राजेश नागर को देवास जिले की हाट पिपल्या सीट, ओमप्रकाश मालवीय को धार की बदनावर सीट और गोपाल प्रसाद अहिरवार को सागर की सुरखी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भले सिंह पटेल को नेपानगर सुरक्षित सीट और अनूपपुर सुरक्षित सीट से सुशील सिंह परस्ते को उम्मीदवार बनाया गया है।

बसपा के आने से मुकबला त्रिकोणीय
प्रदेश की 27 सीट पर आने के बाद उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यहां की कई सीट पर बसपा दूसरे नंबर पर रही थी। पिछले चुनाव में बसपा को करें तो 15 सीटों पर बसपा को निर्णायक वोट मिले थे। दो सीटों पर तो पार्टी दूसरे नंबर पर थी जबकि 13 सीटें ऐसी थीं जहां 15 हजार से लेकर 50 हजार तक वोट मिले थे। अलग-अलग चुनावों में बसपा इस क्षेत्र की 9 सीटों पर जीत भी दर्ज कर चुकी है। इनमें मुरैना, जौरा, सुमावली, दिमनी, भांडेर, अंबाह, अशोकनगर, मेहगांव और करैरा सीट शामिल है।
Recommended Video
कभी इलाके में कांग्रेस का मजबूत स्तंभ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ अब भाजपा के साथ है। ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। ऐसे में बसपा की मजबूती कांग्रेस के लिए और मुसीबत बन सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि उपचुनाव में लगभग एक तिहाई सीटें ऐसी हो सकती हैं जहां बसपा के चलते त्रिकोणीय मुकाबला बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications