पत्नी सहित सांसद धनंजय सिंह की न्यायिक हिरासत 16 तक बढ़ी

मामले की सुनवाई कर रही अदालत को बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश नहीं किया जा सका क्योंकि जेल से उन्हें पेशी के लिए लाने वाले पुलिस अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं। तिहाड़ जेल पहुंचे एक दंडाधिकारी ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश में जौनपुर लोकसभा से सांसद धनंजय सिंह को अपनी पत्नी जागृति को बचाने के लिए सबूत मिटाने और किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जागृति को हत्या, हत्या के प्रयास और किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications