पेरिस हमले के आतंकियों को 51 करोड़ देने वाले बसपा नेता की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम

लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने बसपा नेता याकूब कुरैशी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। ठाकुर ने मेरठ की कोतवाली में हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ इंस्पेक्टर लाल सिंह द्वारा धारा 505 (1) (सी) आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में धारा 153ए बढ़ाने का निवेदन किया है।

BSP leader Yakub Qureshi announced a reward of rupees 20 thousand

ठाकुर ने इसके साथ कुरैशी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को व्यक्तिगत स्तर पर 20 हजार रुपये इनाम देने की बात भी कही है। पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में ठाकुर ने इन दोनों धाराओं की विधिक परिभाषा बताते हुए कहा है कि जब पुलिस यह मान रही है कि कुरैशी का बयान एक समुदाय को किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध करने के लिए भड़काएगा तो स्वाभाविक तौर पर यह माना जाएगा कि इस बयान से धार्मिक समूहों में असौहार्द्र तथा वैमनस्य की भावनाएं बढेंगी तथा इससे लोक शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इस बयान को सम्पूर्ण मानवता के विरुद्ध मानते हुए उन्होंने कुरैशी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को व्यक्तिगत स्तर पर 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि पेरिस में हुए आतंकवादी हमले के बाद कुरैशी ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया और कहा था कि पेरिस में हमला करने वाले आतंकी यदि इनाम लेने आते हैं तो वह उनको 51 करोड़ रुपये देंगे। कुरैशी के इस बयान के बाद मेरठ में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+