Lok Sabha Polls:'चुनाव के नतीजे देखने के बाद मायावती गठबंधन पर फैसला करेंगी', BSP नेता आकाश आनंद का बड़ा बयान
Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के आज यानी शुक्रवार को मतदान जारी हैं। इसी कड़ी में, बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने शुक्रवार को अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मायावती नतीजे देखने के बाद फैसला करेंगी कि बसपा किसी को समर्थन देगी या नहीं, गठबंधन है या नहीं।
आकाश ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि वे अलग-अलग लड़ रहे हैं क्योंकि वे खुद को एनडीए या इंडिया ब्लॉक के नीतिगत फैसलों के साथ नहीं जोड़ते हैं। चुनाव के बाद गठबंधन, नतीजे देखने के बाद मायावती फैसला करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अपील करता हूं कि आप अपना वोट डालें, क्योंकि यह आपका अधिकार है। हम इंडिया गठबंधन की नीतियों के साथ नहीं हैं। इसलिए, हम ये चुनाव अकेले लड़ रहे हैं।

आगे कहा कि सुरक्षा और शिक्षा प्रमुख मुद्दे हैं, हमारे लिए। हमें नहीं लगता कि अन्य पार्टियों का एजेंडा हमारे जैसा है। चुनाव आयोग को हर किसी और हर पार्टी के बारे में ध्यान देना चाहिए, लेकिन पूर्वाग्रह दिखाई दे रहा है।
'मायावती को दलित PM के रूप में देखना चाहते हैं'
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मायावती हमेशा उनके लिए उम्मीदवार रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज चाहता है कि बहन जी (मायावती) पहली दलित प्रधानमंत्री बनें। बसपा नेता ने यह भी दावा किया कि जमीनी हालात देखने के बाद उन्हें विश्वास है कि नतीजे उनकी पार्टी के पक्ष में होंगे।
उन्होंने कहा कि जमीन पर हम जो देख रहे हैं, उससे इस बार बहुत अच्छे नतीजे आने वाले हैं। आप सभी को वोट करना चाहिए। यह आपका अधिकार है। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान ने आपको यह अधिकार दिया है।
मायावती ने बीजेपी को घेरा
इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने देश के किसानों, गरीबों और अन्य वंचित लोगों के लिए अच्छे दिन लाने के वादे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और पूछा कि उन बहुप्रचारित वादों का क्या हुआ? करोड़ों गरीबों की जान क्यों चली गई? एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक बदहाल बने हुए हैं?
एक्स पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा कि आज देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में खासकर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं व अन्य वंचितों को यह सोचना होगा कि आपने बीजेपी के अच्छे दिन ला दिए लेकिन क्या हुआ? आपके लिए 'अच्छे दिन' लाने के उनके बहुप्रचारित और लुभावने वादे के बजाय, उनका जीवन इतना परेशान क्यों है?
सात चरणों में मतदान, दूसरा चरण आज
सबसे अधिक 80 सांसदों को संसद में भेजने वाले उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 13 अप्रैल को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसके बाद, राज्य में एक बार फिर 7 मई और 13 मई को तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के मतदाता भी क्रमशः 20 मई, 23 मई और 1 जून को पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान करेंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।












Click it and Unblock the Notifications