छत्तीसगढ़ में मायावती ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, अजीत जोगी की पार्टी से मिलाया हाथ
नई दिल्ली। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकता को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब मायावती ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका देते हुए अजीत जोगी की पार्टी से हाथ मिला लिया। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि, एमपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मायावती के बीच गठबंधन हो सकता है। लेकिन उन तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए मायावती ने आज ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

राज्य में बीएसपी 35 सीटों पर लड़ेगी
मायावती ने गुरुवार को अजीत जोगी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मायावती ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, बीएसपी आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ लड़ेगी। राज्य में बीएसपी 35 सीटों पर लड़ेगी और जनता कांग्रेस 55 सीटों पर। अगर हम जीतेंगे तो इस गठबंधन में अजीत जोगी हमारे मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने राज्य की राजनीति का पुराना अनुभव है।

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा
इसके अलावा गुरुवार को बीएसपी ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश में बीएसपी के प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर ने 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। मध्य प्रदेश में जिन 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है उनमें मौजूदा चार विधायकों में से तीन विधायकों को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। मुरौना के दिमनी विधानसभा से बीएसपी विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का टिकट काट दिया गया है। बाकी तीन विधायक शीला त्यागी,ऊषा चौधरी और सत्य प्रकाश शंखवार को फिर टिकट मिल है।

राजस्थान को लेकर कांग्रेस और मायावती में बिगड़ी बात
अजीत जोगी ने नए गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि, बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग, पैसे का दुरुपयोग और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके फिर से सत्ता में आना चाहती है। अब हमारा गठबंधन हो गया है। मायावती जी और हम लोग मिलकर बीजेपी को अवश्य रोक लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, मायावती का स्वतंत्र रूप से इन दोनों राज्यों में चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications