SP-BSP महागठबंधन को लेकर बड़ी खबर, अखिलेश-मायावती ने बुलाई पीसी

महागठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के बीच अखिलेश यादव और मायावती ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच महागठबंधन का आधिकारिक ऐलान शनिवार यानी कल हो सकता है। महागठबंधन (Mahagathbandhan) को लेकर चल रही अटकलों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शनिवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता महागठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर में स्थित होटल ताज में अखिलेश यादव और मायावती शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे का ऐलान होगा या नहीं, इसे लेकर अभी कोई खबर नहीं है।

सीट बंटवारे की डील फाइनल!

सीट बंटवारे की डील फाइनल!

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और मायावती यूपी में सीटों के बंटवारे की डील लगभग फाइनल कर चुके हैं। पिछले हफ्ते ही अखिलेश यादव अचानक दिल्ली स्थित मायावती के बंगले पर पहुंचे और बसपा अध्यक्ष से मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों पार्टियों ने फिलहाल यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 76 पर महागठबंधन के तहत साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। बाकी बची 4 सीटों को लेकर खबर है कि इनमें से दो सीटें अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती हैं, जबकि दो सीटों पर फैसला होना अभी बाकी है। अखिलेश-मायावती के बीच इस दौरान करीब 2 घंटे बातचीत हुई।

37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर

37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर

सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव और मायावती के बीच 76 में से 37-37 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। इस सहमति को लेकर हालांकि बसपा (BSP) या सपा (SP) में से किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। यहां एक अहम खबर यह भी है कि समाजवादी पार्टी को मिली 37 सीटों में से ही अखिलेश यादव निषाद पार्टी और पीस पार्टी को भी सीटें देंगे। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अखिलेश को इन दोनों पार्टियों का साथ मिला था। गोरखपुर में तो निषाद पार्टी प्रमुख के बेटे को ही सपा के टिकट पर लड़ाया गया था।

जयंत ने महागठबंधन में मांगी 6 सीटें

जयंत ने महागठबंधन में मांगी 6 सीटें

महागठबंधन में आरएलडी को भी शामिल किए जाने की खबरें हैं। हालांकि आरएलडी की एक मांग से इस महागठबंधन में एक पेंच फंसता हुआ भी नजर आ रहा है। दरअसल राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन 6 सीटों की सूची सौंपी है, जिन्हें वो महागठबंधन में आरएलडी के लिए चाहते हैं। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'राष्ट्रीय लोकदल यूपी में बनने वाले महागठबंधन का एक हिस्सा है और पार्टी नेतृत्व ने इस गठबंधन में 6 सीटों की मांग की है। यूपी की जिन 6 लोकसभा सीटों की मांग आरएलडी की तरफ से की गई है, वो हैं- बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हाथरस, अमरोहा और कैराना। सीट बंटवारे पर कोई भी फैसला तभी लिया जाएगा जब जयंत चौधरी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगे। आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी 12 जनवरी को लखनऊ आएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+