बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती का निधन का निधन हो गया है। रामरती ने 92 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिल्ली में ही रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मायावती अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात या कल सुबह तक को ही दिल्ली पहुंच जाएंगी। जानकारी के मुताबिक वो मां के निधन का समाचार मिलते ही लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

mayawati

बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर रामरती की मौत की सूचना दी गई है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, बहुत के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की माता श्रीमती रामरती का करीब 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। मायावती उनके आखिरी दर्शन के लिए दिल्ली पहुंच रही हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Lucknow के पिछले चुनाव परिणाम, जानें- कौन हारा और किसका दबदबा | वनइंडिया हिंदी

    मायावती के पिता प्रभुदयाल का भी करीब एक साल पहले 95 साल की उम्र में नवंबर 2020 में निधन हो गया था। मायावती की मां रामरती एक आम गृहिणी थीं और उनके पिता प्रभु दयाल भारतीय डाक विभाग में काम करते थे। मायावती के राजनीति में आने के संघर्ष में उनकी मां ने उनका काफी साथ दिया था।

    बहुजन समाज पार्टी के सांसद और सीनयर नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने रामरती के निधन की सूचना देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार बहन मायावती के दिल्ली पहुंचने और परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।

    कांग्रेस अखिलेश के साथ आ गई तो पलट जाएगी यूपी की बाजी, सर्वे के आंकड़े दे रहे गवाही

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+