मायावती की मीटिंग में देर से पहुंचने वाले बसपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया

Mayawati
लखनऊ। 16वीं लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में बसपा का सूपड़ा साफ होने के बाद पार्टी मुखिया मायावती ने आज समीक्ष बैठक बुलाया। इस बैठक में उन कारणों पर चर्चा होनी थी जिसके चलते पार्टी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। इस बैठक में देश भर के बसपा पदाधिकारी शामिल हुए। इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने पार्टी को शर्मसार कर दिया।

दरअसल हुआ ये कि बैठक के दौरान देर से पहुंचने पर मथुरा प्रत्‍याशी पंडित योगेश कुमार द्विवेदी को कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर बसपा प्रत्‍याशी ने गेट पर हंगामा कर दिया। इसके बाद योगेश और उनके कार्यकताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद, कार्यालय के गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई।

बैठक का पहला सत्र समाप्‍त हो चुका है। इससे निकलकर सुखदेव राजभर ने कहा कि होटल कल्‍चर खत्‍म करके कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। बसपा चिंता में नहीं चिंतन में विश्‍वास रखती है। उन्‍‍होनें बताया कि मायावती ने सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। अब नए सिरे से कार्यभार देने का फैसला किया जाएगा। ब्राह्मण और मुस्लिम को पार्टी से जोड़ने का जोर होगा। इसके लिए विशेष समिति का गठन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+