बीएसएनएल ने शुरू की देश में पहली इंटरनेट टेलीफोन सर्विस
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा शुरू की है। इसके जरिए यूजर अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से भारत में किसी भी टेलीफोन मोबाइल नंबर को फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। बीएसएनएल के ग्राहक 'विंग्स' मोबाइल ऐप से देशभर में किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल कर सकेंगे। इसे बिना सिमकार्ड के इस्तेमाल किया जा सकेगा।

'विंग्स' ऐप से कॉलिंग करने के लिए यूजर को सिर्फ वन टाइम फीस देनी होगी। बीएसएनएल के मुताबिक 'विंग्स' ऐप बेस्ड कॉलिंग सर्विस लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत इसी हफ्ते शुरु होगा और 25 जुलाई से यूजर्स इसका इस्तेमाल करके कॉलिंग कर पाएंगे। इस सेवा का उपयोग कर बीएसएनएल के उपयोक्ता देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे। इसके लिए वह बीएसएनएल वाई-फाई या किसी अन्य सेवा प्रदाता के इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं।
इस सेवा का शुभारंभ करते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि बीएसएनएल का बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ये एक अहम कदम है। सिन्हा ने कहा कि यह सेवा उपयोक्ताओं को बिना सिम के कॉल करने की सुविधा देगी। जिसके लिए इंटरनेट टेलीफोन सेवा शुरू करने के लिए मैं बीएसएनएल के प्रबंधन को बधाई देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications