BSNL ने बंद की राहुल गांधी के ऑफिस की इंटरनेट-टेलीफोन सेवा, जानें वजह

बीएसएनएल ने राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय में इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी हैं। फोन नंबर 04936 209988 की सेवाएं बंद कर दी हैं।

राहुल गांधी

Rahul Gandhi: लोकसभा सांसद सदस्य से अयोग्य घोषित करने के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया है। बीएसएनएल ने राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय में मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन और टेलीफोन सेवा बंद कर दी है।

फोन नंबर 04936 209988 और कालपेट्टा में कैनाटी कार्यालय में इंटरनेट कनेक्शन गुरुवार शाम को काट दिया गया। बीएसएनएल के अधिकारियों ने कहा कि बीएसएनएल के दिल्ली स्थित कार्यालय के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की गई है।

मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया है। बता दें कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत को 13 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

Recommended Video

    Pallavi Patel House Arrest: दुर्गा रूप में पल्लवी पटेल, BJP को दिया ऐसा 'श्राप' | वनइंडिया हिंदी

    राहुल की सजा के खिलाफ चुनौती पर अब 3 मई को अगली सुनवाई होगी। राहुल गांधी आज अपनी सजा को चुनौती देने सूरत सेशन कोर्ट पहुंचे थे। अदालत से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये 'मित्रकाल' के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा है।

    राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता ने धमकी दी है। तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मणिकंदन ने जज को धमकी दी है। कांग्रेस नेता ने सूरत की सीजेएम कोर्ट के उस जज की जीभ काटने की धमकी दी है, जिनके फैसले के बाद राहुल का Conviction हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Sharad Pawar Interview: शरद पवार ने डाला राहुल के रंग में भंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+