जम्मू में बीएसएफ जवान टॉवर से गिरा, मौत
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की निगरानी टॉवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "घटना सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे की है।

जब 89 बीएसएफ बटालियन के कांस्टेबल जी. कृष्ण जम्मू के अखनूर इलाके में स्थित बीएसएफ कार्यालय में रात में पहरेदारी के दौरान निगरानी टॉवर से गिर गए।" अधिकारी ने बताया, "जवान को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"












Click it and Unblock the Notifications