बीएसएफ ने एक और पाक ड्रोन को किया ढेर, संदिग्ध हेरोईन जब्त
पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ ने एक और पाक ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन पर संदिग्ध हेरोईन के दो पैकेट बरामद किए गए हैं, जिसे बीएसएफ ने जब्त कर लिया है।

बीएसएफ ने एक बार फिर से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार एक के बाद एक पाकिस्तान ड्रोन भारत में भेज रहा है। लेकिन पाकिस्तान की इन हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन में नारकोटिक्स रखा हुआ था। बीएसएफ के अमृतसर कमांडर अजय कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है।
अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएसएफ की 144वीं बटालियन ने बीओपी राजातल के पास एक ऑपरेशन चलाया, जहां ड्रोन को मार गिराया गया है। इन ड्रोन पर 2 संदिग्ध पैकेट मिले हैं जोकि हेरोईन के हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications