इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तानी स्मगलर ढेर, हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर। पाकिस्तान का एक ड्रग स्मगलर मंगलवार सुबह बीएसएफ की कार्रवाई में मारा गया है। स्मगलर के पास से 10 किलो हेरोइन और खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। बीएसएफ ने इस स्मगलर को पंजाब के इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर मारा है। मंगलवार सुबह फिरोजपुर सेक्टर की बारेक पोस्ट पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), स्पेशल टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से स्मगलर घुसपैठिये की कोशिश को नाकाम किया। ये टीम पहले से ही घुसपैठ की सूचना पर यहां मौजदू थी और सतर्कता बरतते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम की।

BSF shoot Pakistan Drug Smuggler 10 kg Narcotics International Border punjab

बीएसएफ के अफसर ने बताया कि जो टीम बॉर्डर पर मौजूद थी, टीम को पाक की ओर से दो स्मगलरों के इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुपके से भारतीय सीमा में आने का पता चला था। टीम ने जब इन दोनों को ललकारा तो इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने भी इन पर वापस गोली चलाई तो इस गोलीबारी में एक स्मगलर मारा गया और एक वापस पाक सीमा में भाग गया। टीम ने भाग रहे स्मगलर का पीछा किया लेकिन तब तक अंधेरा था और इसका फायदा उठा वो फरार हो गया।

बीएसएफ को स्मगलर की बॉडी के पास से 10 किलो हेरोइन, एक चाइनीज पिस्टल और मैगनीज, 17 बुलेट, कुछ पाकिस्तानी करेंसी, तीन पाकिस्तानी सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक प्लास्टिक पाइप के साथ-साथ कुछ और सामान भी बरामद किया है। बीएसएफ के लिए बॉर्डर पर ये एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+