कोरोना: पिछले 24 घंटे में BSF के 16 जवान संक्रमित, 11 अकेले त्रिपुरा में

नई दिल्ली। बीएसएफ और सीआरपीएफ में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में 16 नए मामले सामने आए हैं। इन सभी लोगों को इलाज के लिए नामी कोविड-19 हेल्थ केयर हॉस्पिटल में भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर लोगों में कोरोना लक्षण नहीं पाए गए। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कुल मामलों की संख्या 307 हो गयी है।

BSF reports 16 new coronavirus positive cases in last 24 hours

बीएसएफ में पहले पाए गए 98 पॉजिटिव मरीजों (जोधपुर -42, त्रिपुरा -31, दिल्ली -25) की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक बीएसएफ के 135 जवान कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी बीएसएफ में 13 नए मामले सामने आए थे। वहीं शनिवार को पिछले 24 घंटे में 16 जवानों में संक्रमण पाया गया है। बता दें कि आज त्रिपुरा में सबसे अधिक 11 बीएसएफ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इन नये मामलों के साथ, धलाई जिले में अंबासा स्थित शिविर के कुल 159 बीएसएफ कर्मियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। त्रिपुरा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो बटैलियनों (86 वें और 138 वें) के कर्मियों और परिवार के सदस्यों सहित 159 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 40 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

बीएसएफ के जवानों और उनके परिजन के बीच कोरोनोवायरस संक्रमण का अध्ययन करने के लिए तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम गुरुवार को त्रिपुरा पहुंची। इसके बाद यह टीम दोनों बीएसएफ बटैलियन (86वीं और 138वीं) मुख्यालय की यात्रा पर है, जो अगरताला से 82 किलोमीटर दूर अंबासा में स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+