छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 4 बीएसएफ जवान घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के चार कर्मियों समेत एक आम नागरिक के घायल होने की खबरें हैा। सभी घायलों को बीजापुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और नक्सलियों की ओर से पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है।

बीजापुर में नक्सल-विरोधी ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदरराज ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार बीएसएफ जवानों समेत एक डीआरजी और एक नागरिक इस ब्लास्ट में घायल हैं। यह घटना बीजापुर से सात किलोमीटर दूर स्थित बीजापुर घाटी में हुई है। सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications