जम्मू: PAK की ओर से की गई फायरिंग के बाद लापता BSF जवान शव मिला
जम्मू। जम्मू कश्मीर के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के बाद से लापता जवान का शव मिल गया है। सीमा पर तैनात जवान पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के बाद से लापता था, जिसके बाद से जवान की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अब जवान का शव मिल गया है।

अधिकारियों ने कहा है जवान कि पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के सीमा पार से की गई गोलीबारी का शिकार हुआ है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की गई। पाकिस्तान ने बीएसएफ की कुछ चौकियों कई जगहों पर गोलीबारी की। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरी तरफ से हुई स्नाइपर की गोलीबारी में जवान घायल हो गया और वह सीमा पर तारबंदी के पास कहीं लापता था।












Click it and Unblock the Notifications