BSF जवान तेज बहादुर यादव की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में 17% पाकिस्तानी दोस्त भी
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) जवान तेज बहादुर यादव के फेसबुक पर आए वीडियो के बाद अब उनके फेसबुक अकाउंट की जांच। फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में कई दोस्त पाकिस्तान से भी, गृह मंत्रालय कर रहा है जांच।
नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान तेज बहादुर यादव ने पहले तो फेसबुक पर पोस्ट अपने वीडियो से सरकार और देशभर में सनसनी मचाई थी। अब उनके फेसबुक अकांउट की वजह से हलचल मची हुई है। खराब खाने की शिकायत करने वाले तेज बहादुर यादव को एक अलग रेजीमेंट में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी पत्नी दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची थी और उन्होंने कहा था कि उनके पति को कुछ पता नहीं चल रहा है वह जानना चाहती हैं कि तेज बहादुर कहां हैं।

आईबी कर रही है फेसबुक अकाउंट की जांच
जहां दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी पत्नी को उनसे मिलने देने का आदेश दिया गया है तो वहीं गृह मंत्रालय अब पाकिस्तान के साथ उनके लिंक्स की जांच करने में जुटी हुई है। तेज बहादुर का फेसबुक पर जो अकाउंट बना हुआ है उसमें उनके कई फ्रेंड्स पाकिस्तान से हैं और उन्होंने वहीं से उनकी कुछ पोस्ट्स पर कमेंट किया हुआ है। इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) के अधिकारी उनके फेसबुक अकाउंट की जांच कर रहे हैं। आईबी अधिकारियों को मालूम चला है कि फेसबुक पर तेज बहादुर के 17 प्रतिशत फ्रेंड्स पाकिस्तान से हैं। आईबी एक अधिकारी की ओर से कहा गया है कि यह सिर्फ एक ऑब्जरवेशन है और वह कुछ भी कहने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। अधिकारी उनके अकाउंट की जांच के अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यादव ने पाकिस्तान के अपने दोस्तों से कोई बातचीत की है? अगर हां तो वह बातचीत किस तरह की है? अधिकारियों को यह बात भी पता लगी है कि तेज बहादुर के नाम पर कई सारे फेसबुक अकाउंट्स हैं और भी की सत्यता को जांचने की कोशिशें हो रही हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सरकार को आदेश
शुक्रवार को यादव की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट को कहा था उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है। नौ जनवरी को जब से उनका वीडियो आया है वह अपने पति से मिल नहीं पाई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनके अनुरोध को नजरअंदाज कर रहे हैं और पति से बात तक करने नहीं दे रहे हैं। हाई कोर्ट को सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि तेज बहादुर यादव को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि उन्हें दूसरी रेजीमेंट में शिफ्ट किया गया है। सरकार को कोर्ट की ओर से निर्देश मिले हैं कि वह तेज बहादुर की मुलाकात उनकी पत्नी से कराए।












Click it and Unblock the Notifications