प्रधानमंत्री मोदी के नाम के साथ 'श्री' ना लगाने पर बीएसएफ जवान की सात दिन की सैलरी काटी

मोदी के नाम के साथ 'श्री' ना लगाने पर बीएसएफ जवान की सैलरी काटी

Recommended Video

      PM Modi के नाम के आगे 'श्री' न लगाने पर BSF ने काटी जवान की 7 days की salary । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। बीएसएफ जवान के प्रधानमंत्री मोदी के नाम के साथ श्री या माननीय ना लगाने पर बीएसएफ ने उसे सात दिन की सैलरी काटे जाने की सजा दी है। ये जवान मोदी के नाम के साथ श्री लगाना भूल गया था, इसने प्रधानमंंत्री को श्री मोदी ना कहकर मोदी कह दिया था। जिसको फोर्स ने प्रधानमंत्री का अनादर माना और सजा तौर पर उसकी सात दिन की सैलरी काट लिए जाने का आदेश दिया। जवान बीएसएफ में कांस्टेबल है।

      पश्चिम बंगाल का मामला

      पश्चिम बंगाल का मामला

      टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये मामला 15वें बटालियन के मुख्यालय महतपुर, नाडिया (पश्च‍िम बंगाल) का है। 21 फरवरी को बीएसएफ के जवान अपने रोजाना के रूटीन पर थे। जवान एक्सरसाइज जीरो परेड कर रहे थे। इसी दौरान जवान संजीव कुमार ने सीनियर को एक रिपोर्ट देते हुए 'मोदी कार्यक्रम' शब्द का इस्तेमाल किया।

       कमांडिंग अफसर ने माना पीएम का अपमान

      कमांडिंग अफसर ने माना पीएम का अपमान

      जवान संजीव कुमार के रिपोर्ट में 'मोदी कार्यक्रम' कहने और पीएम के लिए माननीय या श्री ना लगाने पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कमांडेंट अनूप लाल भगत इससे काफी नाराज हुए और उन्होंने संजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया।

       बीएसएफ एक्ट की धारा 40 के तहत पाया गया दोषी

      बीएसएफ एक्ट की धारा 40 के तहत पाया गया दोषी

      संजीव के खिलाफ बीएसएफ ने कार्रवाई शुरू की तो सुनवाई के बाद उसे बीएसएफ एक्ट की धारा 40 (व्यवस्था के प्रति पक्षपात और बल का अनुशासन) के तहत दोषी पाया गया। जिसके बाद उसकी सात दिन की सैलरी काटे जाने का आदेश दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+