जम्मू में पाक की नापाक हरकत, गोलीबारी में BSF जवान शहीद

अधिकारी ने कहा कि हमारे जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। मंगलवार रात 8.45 बजे पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की घटना के बाद से दोनों तरफ से बुधवार सुबह तक रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। शहीद बीएसएफ जवान की पहचान एमएल मीणा के रूप में की गई है। वह राजस्थान का रहने वाला था। पाकिस्तान द्वारा अर्निया सेक्टर में बीएसएफ की चेनाज चौकी पर किए गए सीधे मोर्टार हमले की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई।
घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा, अर्निया, रामगढ़, कनाचक एवं अखनूर सेक्टरों सहित 50 स्थानों पर गोलीबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा रात के समय छोड़े गए मोर्टार उनके घरों के करीब आकर गिरे।
एक व्यक्ति ने कहा कि यहां रहने का जोखिम उठाना अब खतरे से खाली नहीं है, इसलिए हम यह जगह छोड़कर जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन से उपजी स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ जम्मू, सांबा एवं कठुआ जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था।












Click it and Unblock the Notifications