एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी से एक बीएसएफ जवान घायल
श्रीनगर। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की सीमा पार से की गई गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान को मामूली चोटें आई हैं। ये गोलीबारी जम्मू-कश्मीर के मेंढर स्थित कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई है। फिलहाल घायल जवान का इलाज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी बीएसएफ से जुड़े सूत्रों ने दी है।

इस घटना से महज एक दिन पहले ही भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश करने के आरोप में दो पाकिस्तानी युवकों को बीएसएफ ने पकड़ा था।
बीएसएफ ने दोनों से पूछताछ की। घुसपैठ का यह मामला इस क्षेत्र में पाकिस्तनी ड्रोन दिखने के बाद सामने आया है। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक बीओपी सामसके में बीपी नंबर 217-219 के पास जवानों के हाथ लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications