नोएडा से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार बीएसएफ जवान, फेसबुक के जरिए हनी ट्रैप का हुआ शिकार

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश के नोएडा से बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान को गिरफ्तार किया गया है। इस जवान का नाम अच्‍युतानंद मिश्रा है और इस पर पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। यूपी एंटी-टेरर स्‍क्‍वायड की ओर से इस जवान को गिरफ्तार किया गया है। राज्‍य के पुलिस चीफ डीजीपी ओपी सिंह ने इस पर और जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि बीएसएफ जवान को फेसबुक के जरिए पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई ने हनी ट्रैप किया था। सिंह ने बताया कि बीएसएफ के जवान को बुधवार को नोएडा के करीब से गिरफ्तार किया गया है।

साल 2016 में हुआ पहली बार कॉन्‍टेक्‍ट

जवान अच्‍युतानंद, बीएसएफ में कॉन्‍स्‍टेबल के पद पर दिल्‍ली स्थित बीएसएफ कंपोजिट हॉस्पिटल में तैनात था। जवान मिश्रा फेसबुक के जरिए साल 2016 में एक लड़की के संपर्क में आया था। इस लड़की ने खुद के डिफेंस रिपोर्टर बताकर मिश्रा से दोस्‍ती की थी। बताया जा रहा है कि जवान अच्‍युतानंद मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला है। अच्युतानंद मिश्रा पर आईएसआई को सीक्रेट जानकारियां देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला इजिप्‍ट की है और मिश्रा लगातार फेसबुक पर इस महिला से बात कर रहा था। इसके अलावा पाकिस्तान के नंबर पर लगातार इस महिला से उसकी बातें होती थीं।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा किउसने पूछताछ में इस बात को स्वीकारा है कि उसने महिला के फेक आईडी पर चैट के माध्यम से सेना की खुफिया जानकारी के साथ नक्शे और कुछ दस्तावेज आईएसआई को दिए हैं। मिश्रा के खिलाफ सीक्रेसी एक्‍ट की धारा तीन, चार, पांच और नौ, 121ए और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीजीपी सिंह ने बताया कि एटीएस अब जांच में जुटी है कि कहीं इसके लिए पैसों का लेनदेन तो नहीं हुआ। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं और जवान भी तो इस महिला के शिकार तो नहीं हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+