पंजाब सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, BSF ने मारे गिराए 4 लोग, 10 किलो हेरोइन बरामद
नयी दिल्ली। पंजाब सीमा पर एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन हमारे जवानों ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए चार लोगों को मार गिराया। सेना ने उनके पास से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर आज तड़के दो पाकिस्तानी घुसपैठियों समेत चार लोगों को मार गिराया।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आरके थापा के मुताबिक दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ दो भारतीय नागरिकों को भी मार गिराया गया। जवानों ने करीब 4 बजकर 40 मिनट पर फिरोजपुर सेक्टर के मेहंदीपुर सीमा चौकी के निकट कुछ हरकत देखी। जिसके बाद सेना ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने 4 लोगों को मार गिराया, जिनमें से 2 पाकिस्तानी थे। उनके पास से 10 किलो हेराइन, 2 पिस्तौल और 1 मोटरसाइकल बरामद किये।












Click it and Unblock the Notifications