कब और कैसे हुई थी BSF की स्थापना? सीमा सुरक्षा से लेकर LOC पर भी रहते हैं तैनात, शौर्य से भरा है इतिहास
BSF Foundation Day 2024: पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाली भारत की 6623 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानि BSF के कंधों पर होती है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स 1 दिसंबर को अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है। बीएसएफ का इतिहास शौर्य से भरा रहा है। बीएसएफ का आदर्श वाक्य है 'जीवन पर्यंत कर्तव्य', जैसा इनका आदर्श वाक्य है, इनका इतिहास भी वैसा ही गौरवान्वित करने वाला है।
बीएसएफ का सिद्धांत है "कोई भी कार्य, किसी भी समय, किसी भी स्थान पर" करने के लिए तैयार रहना, जैसा इन्होंने अब तक करके दिखाया है। बीएसएफ भारत का प्राथमिक सीमा सुरक्षा बल है। यह अर्धसैनिक बल भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। बीएसएफ में आज 2.65 लाख से अधिक बहादुर पुरुष और महिलाएं शामिल हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल बनाते हैं।

बीएसएफ भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी के साथ-साथ युद्ध-काल और शांति-काल के दौरान भी अलग-अलग भूमिकाओं के साथ काम करती रही है। बीएसएफ ने युद्ध, शांति और चुनौतीपूर्ण नो-वॉर-नो-पीस स्थितियों (NWNP) के समय भी कई अभियानों को अंजाम देने में लगातार अपनी कुशलता का परिचय दिया है।
सीमा सुरक्षा से परे बीएसएफ आंतरिक सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है, फिर वो चाहे ओडिशा और छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करना हो या फिर पहाड़ी और घाटी में सशस्त्र जातीय समूहों के बीच संघर्ष को काबू में करना हो। हाल ही में मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में बीएसएफ ने बड़ी भूमिका निभाई है।

सीमा सुरक्षा बल का इतिहास? कब हुई थी स्थापना
भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1 दिसंबर 1965 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) को स्थापना हुई थी। बीएसएफ में 4 आपदा प्रबंधन बटालियनों सहित 193 बटालियन हैं। 2 लाख से अधिक जवान कार्यरत हैं। बीएसएफ में वायु विंग, समुद्री विंग, कमांडो इकाइयां और तोपखाना रेजिमेंट भी हैं। इसके अलावा ऊंट दल और डॉग स्क्वॉड और मजबूत प्रशिक्षण बुनियादी ढांचा भी है। बीएसएफ को "भारत की रक्षा की पहली पंक्ति" के रूप में सम्मानित किया जाता है।

भारत की सीमाओं की सुरक्षा करने के अलावा बीएसएफ के 193 बटालियन में से 4 बटालियन एनडीआरएफ (NDRF) के भी होते हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एंव बचाव कार्य करते हैं। बीएसएफ के प्रथम प्रमुख और संस्थापक केएफ रुस्तमजी थे। बीएसएफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन है।
अपने आदर्श वाक्य "जीवन पर्यन्त कर्तव्य" के मार्गदर्शन में बीएसएफ ने अहम योगदान दिया है। बीएसएफ की प्रमुख भूमिकाएं 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध, 1999 के कारगिल संघर्ष और कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय तक शामिल है।

BSF के कंधे पर हैं सीमा सुरक्षा को लेकर भी कई अहम जिम्मेदारियां
🔴 सीमा सुरक्षा कर्तव्यों से परे बीएसएफ भारतीय सेना के साथ नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर तैनात है। इतना ही नहीं देश भर में आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी कर्तव्यों में व्यापक रूप से शामिल है। 1990 से 2005 तक जम्मू और कश्मीर में उग्रवाद के चरम के दौरान इसकी भूमिका की वजह से ही कई आतंकवादियों को निष्प्रभावी किया गया और 11,000 से अधिक आतंकवादियों को पकड़ा गया। जिसके बाद भारत सरकार ने बीएसएफ के प्रदर्शन को मान्यता दी और कई वीरता पुरस्कार दिए।
🔴 बीएसएफ ने आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी और नक्सल विरोधी अभियानों को करने में उल्लेखनीय काम किए हैं। बीएसएफ के साल 1992 से कई जवानों ने मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।

🔴 बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना के लिए भी प्रतिबद्ध है। बीएसएफ संयुक्त राष्ट्र मिशनों में अपने कई जवानों को भेजता है। हाल ही में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर बीएसएफ के दो बहादुर जवानों ने अपनी जान गंवा दी। उनके मरणोपरांत उन्हें 'डैग हैमरस्कजॉल्ड' पदक से नवाजा गया था।
🔴 दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल आधुनिक संसाधनों, प्रौद्योगिकी से खुद को लैस करते हुए, साहस और कड़ी मेहनत के साथ सीमाओं की रक्षा करने की प्रतिबद्धता के साथ विकसित हो रहा है।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications