नई दिल्ली से रांची जा रहा बीएसएफ का चार्टेड प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट के पास बीएसएफ के एक चार्टेड प्लेन क्रैश होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि यह प्लेन एक मकान की छत से टकरा गया था। हादसा द्वारका के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है।

दुर्घटना की वजहों का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। यह प्लेन झारखंड के रांची जा रहा था। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर कई मजदूर काम कर रहे थे और वे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया है।
इस प्लेन में बीएसएफ के अधिकारी और जवान सवार थे। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक पायलट ने तकनीकी खराबी होने की बात एटीसी को बताई थी। एटीसी ने प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी थी। लेकिन लैंडिंग से पहले ही प्लेन टकरा गया और यह हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications