गुजरात में बीएसएफ ने संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। बॉर्डर सेक्युरिटी फोर्स ने आज एक 35-40 वर्ष के पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। इस संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गुजरात के कच्छ के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। दरअसल जिस वक्त बीएसएफ की पेट्रोल पार्टी बॉर्डर पोस्ट 1123 पर गस्त कर रही थी, इसी दौरान इस पाकिस्तान नागरिक पर जवानों की नजर पड़ी, गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि युवक के पास से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया है, लेकिन इस संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

bsf

गौर करने वाली बात है कि बुधवार को यूएन ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया है। जिसके बाद पाकिस्तान मसूद अजहर को छिपाने में जुट गया है। दरअसल इससे पहले लगातार चीन इस राह में रोड़ा अटकाता रहा था, लेकिन आखिरकार चीन ने अपनी आपत्ति हटा ली, जिसके बाद यूएन की ओर से आतंकी मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले फ्रांस, यूके और अमेरिका की ओर से फरवरी माह में सुरक्षा परिषद के भीतर मसूद अजहर को ग्लोबर आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया था।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए इस लिंक को क्लिक करें

बता दें कि पिछले 10 साल से यह प्रस्ताव यूएन में लंबित था, लेकिन चीन के समर्थन की वजह से मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित नहीं किया गया था। जिस तरह से मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया है उसके बाद सवाल यह उठता है कि इसके क्या मायने हैं। जब किसी भी आतंकी को यूएन की सुरक्षा परिषद ग्लोबल आतंकी घोषित करता है तो उसपर कई तरह की वित्तीय, यात्रा, हथियार आदि की पाबंदी लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+