Bihar 10th Result: इस साल 68.89 फीसदी परीक्षार्थी पास, 457 अंक पाकर प्रेरणा बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम शाम 4:30 बजे शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन प्रसाद ने जारी किया। इस बार बिहार बोर्ड में 68.89 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

पटना। बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम शाम 4:30 बजे शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन प्रसाद ने जारी किया। इस बार बिहार बोर्ड में 68.89 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Results

बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में इस बार 68.89 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 500 में से 457 अंकों (91.4%) के साथ जमुई के सिमुलता आवासीय विद्यालय की प्रेरणा राज ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं 454 अंकों के साथ प्रज्ञा और शिखा कुमारी दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरा स्थान पर अनु प्रिया कुमारी हैं, जिनके 452 अंक हैं।

इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में 17,58,795 छात्र/छात्राएं बैठे थे, जिसमें से 12,11,617 बच्चे पास हुए हैं। इसमें 6,68,505 छात्राएं और 5,44,112 छात्र शामिल हैं। बोर्ड ने 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच परीक्षा का आयोजन कराया था।

परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस तरह अपना रिजल्ट देखें-

* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

* इसके बाद Class 10 results 2018 लिंक पर क्लिक करें।

* इसमें आपको अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरना होगा।

* इसके बाद आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

* अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

हालांकि, 10वीं के रिजल्ट पहले 20 जून को जारी होने थे लेकिन गोपालगंज में हजारों कॉपियां गायब हो जाने के कारण परीक्षा परिणाम को टाल दिया गया था। 19 जून यानी रिजल्ट की तारीख से एक दिन पहले ही गोपालगंज के एसएस बालिका इंटर स्कूल से 10वीं की 42,000 कॉपियां गायब हो गई थीं। जांच के बाद ये कॉपियां एक कबाड़ी वाले के पास मिली थीं। अब इनके मिलने के कुछ दिन बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+