समर्थक की खुदकुशी पर सामने आया येदियुरप्पा का दर्द, बोले- राजनीति में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन..
नई दिल्ली, 27 जुलाई। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से उनके समर्थकों में भारी दुख है। एक युवक तो इतना आहत हुआ कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक की दुख पर निवर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को चौंका दिया है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद सोमवार को इस्तीफा देने वाले येदियुरप्पा ने युवक की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा उतार-चढ़ाव राजनीति में आम है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे अपने सम्मान को चरम स्तर पर न लेकर जाएं।

येदियुरप्पा ने कहा इस तरह से कोई जिंदगी चली जाए यह जरा भी सही नहीं है क्योंकि कोई भी परिवार का नुकसान नहीं उठा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक 30 वर्षीय युवक ने येदियुरप्पा के सीएम कुर्सी छोड़ने की खबर से आहत होकर खुदकुशी कर ली।
जीवन खत्म करना अस्वीकार्य
येदियुरप्पा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा "इस समाचार से गहरी पीड़ा और दुख हुआ है। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम है इसके लिए जीवन समाप्त करना हमेशा अस्वीकार्य है। इसकी वजह से परिवार को जो नुकसान उठाना पड़ता है उसका भार कोई भी उठा नहीं कर सकता।"
येदियुरप्पा ने आगे लिखा "मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि सम्मान में हद से ज्यादा न जाएं। मैं इस दर्द में रवि के परिवार के साथ हूं।"
बीजेपी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे करने के मौके पर अपना इस्तीफा दे दिया। इसके पहले महीनों से राज्य में येदियुरप्पा के खिलाफ आंतरिक असंतोष फैल रहा था जो पिछले दिनों से काफी तेज हो गया था। सोमवार को येदियुरप्पा के इस्तीफा सौंपते ही राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राज्य की मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया और अगला मुख्यमंत्री चुने जाने तक येदियुरप्पा को कार्यकारी रूप से पद पर बने रहने को कहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications