कर्नाटक में CM येदियुरप्पा की हो सकती है छुट्टी? विधायकों के दिल्ली जाने पर BJP नेता ने दिया ये बयान

नई दिल्ली, 27 मई। दक्षिण में बीजेपी का इकलौता दुर्ग कहे जाने वाले कर्नाटक में मुख्यंमत्री को लेकर घमासान चल रहा है। पिछले कई दिनों से बीजेपी के अंदर ही मुख्यमंत्री को बदलने की मांग उठ रही है। इस उठापठक के बीच कुछ विधायकों के दिल्ली जाने की खबर भी आई लेकिन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने साफ कर दिया है कि वे कहीं नहीं जाने वाले हैं और उनकी पूरा ध्यान कोरोना वायरस महामारी से निपटने पर केंद्रित है।

BS Yideyurappa

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कुछ लोगों के दिल्ली जाने से कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्हें उचित जवाब देकर वापस भेज दिया गया है। सभी को इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए साथ आना चाहिए। सभी विधायकों और मंत्रियों का फोकस कोविड-19 पर होना चाहिए।

येदियुरप्पा को हटाने की मांग तेज
कर्नाटक कोरोना वायरस की लहर से बुरी तरह जूझ रहे राज्यों में है। लेकिन एक तरफ जहां मुख्यमंत्री येदियुरप्पा कोरोना वायरस को कंट्रोल करने से जूझ रहे हैं वहीं उन्हें पार्टी में अपने खिलाफ बगावत से भी दो चार होना पड़ रहा है।

Recommended Video

    Karnataka में घोड़े के अंतिम संस्कार में यूं उड़ी Cororna नियमों की धज्जियां । वनइंडिया हिंदी

    राज्य की सत्ताधारी पार्टी के कुछ विधायकों और मंत्रियों ने भी ये स्वीकार किया था कि उनके बीच येदियुरप्पा को हटाने को लेकर दबाव बनाने पर चर्चा हुई है। राज्य के एक मंत्री ने कहा था कि उन्हें दिल्ली में विधायकों के होने की खबर मिली है। उन्होंने कहा था कि यह सच कि ऐसी चीजें हो रही हैं। इन अटकलों के बीच मुख्यमंत्री के करीबियों का कहना है कि 78 वर्षीय नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+