मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने की अमित शाह से मुलाकात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई अपनी बैठक की जानकारी साझा की है।
बेंगलुरु, 19 जुलाई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई अपनी बैठक की जानकारी साझा की है। येदियुरप्पा अपने राज्य में पार्टी मामलों और शासन से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली आए थे। बहुप्रतिक्षित बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि अमित शाह से अगले लोकसभा चुनावों के साथ साथ आगामी उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कर्नाटक में वापसी करने और लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। येदियुरप्पा ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि हम कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में शत् प्रतिशत जीतेंगे। हमरा भविष्य उज्जवल है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: बारिश के बाद सड़क धंसी, ड्राइवर समेत समा गई कार, क्रेन से निकाली गई
मीडिया से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि अमित शाह ने उनसे कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी उठाने को कहा है। बता दें कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों और मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हुई है।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने कहा कि, 'इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है...बिल्कुल भी नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि ऐसी खबरों का कोई महत्व नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब पार्टी की हाई कमान मुझसे इस्तीफा देने को कहेगी मैं इस्तीफा दे दूंगा। मैं इस मुद्दे पर और अधिक नहीं बोलना चाहता। उन्होंने कहा कि वह अगले महीने भी दिल्ली आएंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली आए येदियुरप्पा ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर हुई बैठक में भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications