सीडी कांड पर फॉरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद अनंत कुमार ने कहा- जांच खुद सवालों के घेरे में
बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदुरप्पा की मुसीबतें बढ़ गई हैं। येदियुरप्पा के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की मुसीबत बढ़ गई है। दरअसल, दोनों की एक सीडी सामने आई थी। इस सीडी के सामने आने पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस सीडी में दोनों नेता पार्टी हाईकमान को पैसा देने की बात कर रहे थे। अब इस सीडी में फॉरेंसिक टीम ने दोनों की आवाजें सही पाई हैं। यह सीडी में इसी साल फरवरी में आई थी। एसीबी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 B और आईटी एक्ट 124 A मामला कर दिया गया। हालांकि फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि जिस तरह से जांच की गई वह खुद प्रश्नों के घेरे में है। येदियुरप्पा जी और मैं आग्रह कर रहे हैं कि अगर आप वाकई जांच चाहते हैं तो पूर बातचीत शामिल करें, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं।

इस सीडी में कथित रूप से अनंत और येदियुरप्पा, कांग्रेस की एक डायरी का जिक्र करते हुए कहा हैं कि उन्होंने भी भाजपा नेतृत्व को पैसा दिया था लेकिन कभी भी डायरी नहीं रखी। ऑडियो रिकॉर्ड होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
हालांकि, येदियुरप्पा और अनंत कुमार ने आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद पुलिस ने ऑडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब को भेजा था, जिसमें दोनों नेताओं की आवाज मैच हो गई है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम राजनीति से प्रेरित है।












Click it and Unblock the Notifications