तेलंगाना: YSRTP चीफ Sharmila के खिलाफ मामला दर्ज, महबूबाबाद MLA पर टिप्पणी के बाद समर्थकों का प्रदर्शन

तेलंगाना में महबूबाबाद के विधायक शंकर नाइक पर वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला की कथित अनुचित टिप्पणियों के बाद बीआरएस समर्थकों ने महबूबाबाद जिले में विरोध प्रदर्शन किया।

ys sharmila

Protest Against YSRTP Chief YS Sharmila: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की चीफ शर्मिला की तेलंगाना में मुश्किल बढ़ती जा रही है। उनके खिलाफ महबूबाबाद टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। वाईएसआरटीपी की प्रमुख वाईएस शर्मिला ने तेलगांना में अपनी प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा के दौरान महबूबाबाद विधानसभा से विधायक शंकर नाइक कुछ ऐसा बयान दिया, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) समर्थकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बीआरएस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

महबूबाबाद के विधायक शंकर नाइक पर वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला की कथित अनुचित टिप्पणियों के बाद बीआरएस कार्यकर्ताओं ने महबूबाबाद जिले में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं महबूबाबाद टाउन पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जिले में कानून व्यवस्था की समस्याओं से बचने के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है। आईपीसी की धारा 504, 3(1)आर एससी एसटी पीओए एक्ट के तहत मामला दर्ज। इससे पहले वाईएस शर्मिला को तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा की रद्द

साथ ही तेलंगाना सरकार ने प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा के लिए शर्मिला को दी गई अनुमति भी रद्द कर दी। बता दें कि वाईएस शर्मिला ने विधायक शंकर नाइक पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि हमारे लिए जिस तरह की भाषा उपयोग किया जा रहा है, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+